दुखद : पार्षद का निधन, शोक में बंद रहा नगर निगम कार्यालय

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। नगर निगम देहरादून के वार्ड नंबर 39 इंदिरा नगर के पार्षद शुभम सिंह नेगी का निधन हो गया है। वे 39 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों में स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका इलाज चल रहा था। उनकी अंतिम यात्रा उनके घर से हरिद्वार निकली। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं शोक में नगर निगम में कार्यालय बंद रहे।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा की वार्ड 39 इंद्रा नगर के पार्षद व प्रेमनगर-कांवली मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम सिंह नेगी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं, यह अत्यंत पीड़ादायक है। परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पार्षद शुभम नेगी को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं दारुण दुरूख की इस घड़ी में परिवारजनों को धैर्य एवं संबल प्रदान करें। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने कहा की वार्ड 39 इंद्रा नगर के पार्षद शुभम सिंह नेगी का निधन हो गया है प्रभु की ऐसी इच्छा रही होगी। आघात पहुचने वाला ऐसा दुखद समाचार सुन मन द्रवित हो गया सदा समाज के लिये सेवा में समर्पित शुभम के एक्समत चले जाने से अपूरणीय क्षति हुई ईश्वर अपने श्री चरणों मे उनको स्थान प्रदान करें।

यह भी पढ़ें -   डंपर के नीचे समाई ज़िंदगी, लालकुआं हाईवे हादसे ने दहला दिया इलाका, युवक की मौत, युवती गंभीर घायल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440