टॉन्सिल के कारण गले के दर्द से हैं परेशान? तो अपनाएं इन घरेलू उपायों को मिलेगी राहत

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। ‘टॉन्सिल’ सर्दी के मौसम में गले में पनपने वाली बीमारी है जो बैक्टीरिया और वायरस के कारण होती है। इस बीमारी की वजह से गले में सूजन, दर्द और खराश हो जाती है जिससे कुछ भी खाने-पीने में काफी तकलीफ होती है। अगर शुरुआत में टॉन्सिल को ठीक न किया जाए तो परेशानी बढ़ सकती हैं, जिसके कारण कई बार आवाज भी नहीं निकलती और अगर मुंह से कोई शब्द निकल भी जाए तो गले का दर्द बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है।

सर्दी में टॉन्सिल कई कारणों से होते है इनमें ठंडी चीजों का सेवन करना, कफ-कोल्ड होना, अचार खाना, खट्टी चीजों का सेवन करना, इम्यूनिटी कमजोर होना या ठंड लगना शामिल है। ये बीमारी ज्यादातर बच्चों में देखने को मिलती है। कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से आप इससे अपना बचाव कर सकते हैं।

कैसे होता है टॉन्सिल ?

यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

गले के पीछे की तरफ दो ओवल शेप टिशू के पैड्स होते हैं। अगर इनमें कोई बैक्टीरिया जम जाए या किसी तरह का वायरस हमला कर दे तो टॉन्सिल्स की स्थिति बन जाती है।

टॉन्सिल्स की समस्या में राहत पाने के लिए घरेलू उपाय
गरारा करें
गले की इंफेक्शन को दूर करने के लिए नमक-पानी का गरारा करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आप चाहें तो नमक के पानी की जगह मेथी बीज के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दिन में दो या तीन बार मेथी बीज के पानी या नमक के पानी का गरारा करने से टॉन्सिल्स की समस्या दूर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

हल्दी वाला दूध
हल्दी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं, साथ ही ये गर्म होती है। टॉन्सिल्स होने पर आप दूध को उबालकर उसमें हल्दी पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको फायदा मिलेगा।

गुनगुने पानी के साथ नींबू-शहद
नींबू और शहद को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर कुल्ला करने से टॉन्सिल्स में आराम मिलता है। इससे इंफेक्शन से निजात मिल जाती है और धीरे-धीरे गले का दर्द भी चला जाता है।

गाजर या चुकंदर का जूस
अगर आपको निगलने में दिक्कत महसूस हो रही है तो आप गाजर के जूस का सेवन करें। इससे दर्द के साथ-साथ टॉन्सिल्स की समस्या भी दूर कर सकते हैं। आप चाहें तो चुकंदर का जूस भी ले सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440