मजदूरी करने जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया घंटो जाम

खबर शेयर करें

समाचार सच, सितारगंज। मजदूरी करने जा रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों जाम लगाया। बाद में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों आश्वासन के बाद करीब तीन घंटे बाद जाम खोला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम साधूनगर निवासी वीरेन्द्र सिंह राणा (40) पुत्र दशरथ सिंह ग्राम सिसौना में किराये के कमरे में रहकर मजदूरी करता था। वह बुधवार की सुबह बाइक से काम पर जा रहा था। रास्ते में लगभग पौने आठ बजे मुख्य चौराहे के पास एक ट्रक ने बाइक पर पीछे से जोरदार टक्कर मारकर वीरेन्द्र को कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। उसे आपातकालीन वाहन 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद परिजन चिकित्सालय पहुंचे। बाद में आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने वीरेन्द्र के शव को लेकर सिसौना पहुंचे व शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण फरार वाहन चालक की गिरफ्तारी, वीरेन्द्र के परिजनों को भूमि आवंटन व मुआवजे की मांग करने लगे। इस दौरान जाम लगाने वालों ने सिडकुल रोड की खस्ता हालत पर भी रोश जताते हुये मार्ग को दुरूस्त करने की मांग भी की।

जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ से वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी। जाम लगाये जाने की सूचना पर एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, एसडीएम गौरव कुमार, सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाल सलाउद्दीन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। आश्वासन के बाद ही करीब तीन घंटे बाद जाम खोला गया।

मृतक वीरेन्द्र की पत्नी की चार साल पहलेे कैंसर के चलते मौत हो गई थी। उसका एक पुत्र व एक पुत्री हैं। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मचा हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440