उमस भरे मौसम में त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए आजमाएं ये आसान तरीके

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। उमस भरे मौसम में त्वचा चिपचिपी हो जाती है। इस कारण त्वचा बहुत ही तेजी से गंदगी को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस कारण टैनिंग और मुंहासे जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ टिप्स भी फॉलो कर सकते हैं।

उमस भरे मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए आजमाएं ये आसान तरीके, त्वचा रहेगी
मॉनसून का मौसम में आपको बेशक गर्मियों से राहत दिलाने का काम करता है। लेकिन इस मौसम में त्वचा संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्मी और उमस भरे मौसम में त्वचा चिपचिपी हो जाती है। इस कारण त्वचा संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस कारण मुंहासे, रेडनेस और टैनिंग जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में त्वचा का अधिक ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा पुलिस का सख्त एक्शन, 2 तमंचे और 17 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी दबोचा

नियमित रूप से चेहरा धोएं
अगर आप इस मौसम में त्वचा संबंधित समस्याओं से बचना चाहते हैं तो चेहरे को नियमित रूप से धोएं। दिन में लगभग दो से तीन बार चेहरे को धोएं। ये बार- बार होने वाली चिपचिपाहट से त्वचा को बचाता है।

जेल बेस्ड सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें
आप त्वचा के लिए जेल बेस्ड सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपकी त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करेगी। ये हानिकारक यूवी किरणों के नुकसान से त्वचा को बचाने का काम करती है। धूप के कारण त्वचा सुस्त और बेजान हो जाती हैै।

टोनर का इस्तेमाल करें
चेहरा धोने के बाद टोनर का इस्तेमाल जरूर करें. ये त्वचा के पीएच स्तर को बनाए रखने का काम करता है. इससे मुंहासे की समस्या होने की संभावना भी कम होती है। आप खीरे से बने टोनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये आपकी त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करेगा। ये त्वचा को साफ और ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें -   17 फरवरी 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वॉटर बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें
त्वचा के लिए वॉटर बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें. ये आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। ये आपकी त्वचा को फ्रेश रखने में मदद करते हैं। इससे आपकी त्वचा को काफी हल्का महसूस होता हैं।

खुद को हाइड्रेटेड रखें
धूप के संपर्क में आने से सनबर्न और सन डैमेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे त्वचा सुस्त और बेजान पड़ जाती है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत ही जरूरी है। रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पिएं। ये आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। आप डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन भी कर सकते हैं। ये शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने का काम करते हैं। इससे त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे त्वचा पर प्राकृतिक रूप से ग्लो भी आता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440