समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आपने सुना होगा कि ओरल हेल्थ सही रखने के लिए हमें रोजाना दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। पानी खूब पीना चाहिए और ऐसा भोजना करना चाहिए जो हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो। बावजूद इसके आपने अक्सर अधिकांश लोगों से यह शिकायत सुनी होगी कि उनका मुंह बार-बार सूखने लगता है। मुंह सूखने की वजह से उनके मुंह से बदबू आती है और बार-बार पानी पीते रहने का भी मन करता है।
दरअसल, मुंह सूखने के कई कारण होते हैं, जिनकी अनदेखी हम अक्सर कर ही देते हैं। फिर क्या इसका घरेलू उपाय है? जी हां, बिल्कुल है। आप कुछ तरीकों को अपना मुंह सूखने की समस्या से निजात कैसे पा सकती हैं, आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानें।
क्या है मुंह सूखना?
हमारे मुंह में जब लार बनाना बंद हो जाती है, तो उसी कारण मुंह सूखने लगता है। मुंह में बनने वाली लार, एसिड को खत्म करती है, जिससे दांतों में कीड़े लगने की समस्या कम होती है। जब लार बनना कम या बंद हो जाता है तो मुंह से बदबू, स्वाद न आना, चिपचिपाहट रहने आदि समस्याएं होती हैं। मुंह में बनने वाली लार खाना निगलने में भी मदद करती है और ऐसा न होने पर भोजन निगलने में दिक्कत होती है।
क्या हैं इसके कारण
मुंह सूखता तब है, जब लार ग्रंथियां आपके मुंह को गीला रखने के लिए पर्याप्त लार नहीं बना पाती हैं। अगर ऐसा है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे-
-उम्र बढ़ने के साथ-साथ भी ऐसा होता है। उम्र के साथ आप कुछ दवाइयां लेने लगते हैं और इनके सेवन से ग्रंथिया धीरे-धीरे काम करने लगती हैं, जिससे लार कम बनती है और आपका मुंह सूखता रहता है।
-पानी की कमी ऐसा दूसरा कारण है जिससे ऐसा होता है। पानी की कमी जिस तरह आपके शरीर को प्रभावित करती है, उसी तरह लार बनने वाली ग्रंथियां भी प्रभावित होती हैं।
-एलर्जी ठीक करने वाली दवाइयां भी मुंह सूखने का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा मांसपेशियों की दर्द निवारक दवाइयां, नाक खोलने वाली ड्रॉप्स और दवाइयां भी लार ग्रंथि को प्रभावित करती हैं।
मुंह सूखने के घरेलू इलाज
मुंह सूखने की समस्या से निजात पाने के लिए आप घरेलू नुस्खों को अपना सकती हैं। हां, अगर आपकी समस्या बढ़ रही है, तो आप घरेलू नुस्खों की बजाय किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
एलोवेरा
एलोवेरा मुंह को नम रखने में मदद कर सकता है, जिससे सेंसेटिव टिशूज और टेस्ट बड्स को बढ़ाता है। रोज सुबह एक चौथाई कप एलोवेरा जूस पीएं। इससे कुल्ला करने से मुंह की बदबू से राहत मिलती है। इतना ही नहीं, मुंह के छालों के लिए भी यह अच्छा उपाय है। आप रात को सोने से पहले ताजा एलोवेरा जेल अपने मुंह में लगाएं और दस मिनट बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।
सौंफ
सौंफ खाने से आपके मुंह से गंदी बदबू दूर होती है और इनसे लार भी बनती है। मुंह के सूखेपन को दूर करने के लिए आधी चम्मच सौंफ को रोजाना दिन में तीन बार चबाएं। एक पैन में एक गिलास पानी, उसमें एक चम्मच सौंफ और एक चम्मच मिश्री डालकर उबालें। ठंडा होने पर इसे पीने से मुंह के सूखेपन में बहुत लाभ मिलता है। सौंफ का शर्बत या पानी पेट के लिए भी लाभदायक होता है।
नींबू का रस
नींबू का रस लार के उत्पादन में मदद कर सकता है, जिससे मुंह को नम रखने में मदद मिलती है। इसके एसिडिक और एंटीबैक्टीरियल गुण सांसों की बदबू को खत्म करने में मदद करते हैं। एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू का रस और जरूरत के अनुसार शहद की कुछ बूंदें मिलाकर इसे दिन में दो बार पीएं। नींबू के टुकड़ों में काला नमक डालकर इसे दिन में तीन बार चूसने से आपके मुंह में लार बनेगी।
ऑयल पुलिंग
यह एक आयुर्वेदिक उपाय है, जिसका इस्तेमाल ओरल और डेंटल समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जाता है। इसके लिए आप नारियल, सरसों, तिल और सूरजमुखी का तेल को मुंह में डालकर लगभग 20 मिनट तक घुमाएं। इसके बाद, गर्म पानी से कुल्ला करें और हमेशा की तरह ब्रश कर लें। यह तरीका आपके मुंह को नम रखेगा और ड्राइनेस से राहत मिलेगी। बेहतर परिणाम पाने के लिए आप इसे रोजाना सुबह आजमाएं।
इसके अलावा आप अपने आहार में मिर्च का सेवन जरूर करें। तीखी मिर्च खाने से मुंह में लार का उत्पादन होगा, जिससे आपको मुंह सूखने की समस्या नहीं होगी। वहीं पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से भी आपको डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी और डिहाइड्रेशन नहीं होगा तो मुंह भी नहीं सूखेगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


