समाचार सच, देहरादून। कोरोना संक्रमण के मामले में उत्तराखंड के लिए मंगलवार का दिन राहत वाला दिन रहा। आज मिली 126 रिपोर्ट में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला। जांच में यह सभी नैगेटिव पाये गये।

राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 31 है, इनमें सबसे ज्यादा संख्या 18 देहरादून जिला में है। जबकि इसके बाद नैनीताल जिला में छह तथा ऊधमसिंह नगर में चार, देहरादून, पौड़ी व अल्मोड़ा जिला में एक-एक कोरोना संक्रमित रोगी हैं। आज तक राज्य में पांच मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई है।
इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के राज्य कंट्रोल रूम के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्यभर से आज तक कोविड-19 के 1289 सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 1092 की रिपोर्ट नैगेटिव आई हैं। 166 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक राज्य में 45415 होम व इंस्टीट्यूशनल क्वारान्टाइन में हैं, जबकि 176 लोग अस्पतालों के आइसोलेशन वार्डों में भर्ती हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


