हल्द्वानी में रेपेयरिंग सेंटर से गायब हुआ टुकटुक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां कोतवाली के यातायात नगर चौकी क्षेत्र के एक रिपेयरिंग सेंटर से टुकटुक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने टुकटुक स्वामी द्वारा दी गयी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भुवन चंद्र आर्य पुत्र चंद्र प्रकाश आर्य निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी तल्ली हल्द्वानी ने रामपुर रोड स्थित एक रिपेयरिंग सेंटर में अपना टुकटुक संख्या यूके 04 ईके 3102 रिपेयरिंग के लिए दिया था। जो सेंटर से उसका टुकटुक चोरी हो गया। भुवन जब 3 दिन के बाद अपना टुकटुक लेने के लिए पहुंचा तो रिपेयरिंग सेंटर के स्वामी अमित ने बताया कि उसका टुकटुक यहां से चोरी हो गया है।
तहरीर में भुवन का आरोप है कि उसका टुकटुक रिपेयरिंग सेंटर के स्वामी ने ही गायब किया है। तहरीर में भुवन का कहना है कि सेंटर स्वामी अमित ने उसे यह राय दी की वह पुलिस में टुकटुक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाओ। आपको इंश्योरेंस द्वारा नया टुकटुक मिल जायेगा। भुवन का कहना है कि सेंटर से टुकटुक की चोरी कैसे हो सकती है। पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   बहराइच नरसंहार: सनकी भाई ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा अपना ही परिवार, माता-पिता समेत 4 की हत्या

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440