समाचार सच, हल्द्वानी। दो युवकों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
काठगोदाम थाना पुलिस नशाखोरी एवं मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए रात्रि गश्त कर रही थी इसी दौरान चौफला चौराहा के पास एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा नजर आया, पुलिस ने जब इसकी तलाीश ली तो उसके पास से 54 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम ऋषिपाल पुत्र ब्रह्मा पाल निवासी धार बिठौरिया नं-1 बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया है वहीं दूसरी ओर नवाड़खेड़ा गौलापार में भी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कच्ची शराब बेच रहा है सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोच लिया पकड़े गये युवक ने अपना नाम विजय कुमार पुत्र हरीश कुमार निवासी देवलातल्ला पजाया बागजाला गौलापार बताया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












