प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विवाह समारोह के लिए लाये गोमांस के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि तीसरा अभियुक्त फरार बताया जा रहा है। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली की इन्द्रानगर विवाह समारोह में गोमांस परोसे जाने की खबर है जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मारा जहां पर से पुलिस ने एक दुकान से करीब 12 किलो गोमांस बरामद करते हुए मांस काटने के हथियार भी बरामद हुए हैं पकड़े गये अभियुक्तों ने अपना नाम इमरान उर्फ राजू पुत्र शरीफ कुरैशी निवासी पप्पू का बगीचा, शहजाद उर्फ कनखड़ा निवासी इन्द्रानगर बताया, पुलिस को पूछताछ में दोनों ने बताया कि लाइन नंबर 12 निवासी उस्मान कुरैशी भी उनके साथ इस कार्य में संलिप्त है उस्मान ही उनके पास गोमांस की डिमांड लेकर आया था। जिसे एक विवाह समारोह में परोसा जाना था। पुलिस उस्मान की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जबकि पकड़े गये आरोपियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई मनोज पांडे, दिवान सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   विजयदशमी 2026: दशहरा को करें भगवान राम के इन मंत्रों का जाप, आत्मविश्वास और एकाग्रता में होगी वृद्धि
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440