दो सट्टे एजेंटों को हजारों की नगदी के साथ दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सट्टा लगवा रहे दो एजेंटों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हजारों की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों पर गैमलिंग एक्ट में कार्यवाही की है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे मनीष वार्ष्णेयपुत्र स्व. सुरेन्द्र पाल निवासी बद्रीपुरा को 2600 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि गोल्चा कंपाउंड के पास से मुखबिर की सूचना पर सुन्दर लाल पुत्र बनवारी लाल निवासी राजपुरा वार्ड नं. 13 थाना को रंगेहाथों दबोच लिया गया। उसके पास से पुलिस को 4200 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई हैं। पकड़े गये सटोरिये लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पकड़े गये सटोरियों को गैमलिंग एक्ट में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   ५ जून २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440