दो सटोरिया दबोचे, नगदी व सट्टा पर्ची बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की गई है। गैमलिंग एक्ट में कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। बनभूलपुरा थाना व राजपुरा चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्यवाही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की और सटोरियों को सट्टे की खाईबाड़ी करते रंगेहाथ दबोचा। बनभूलपुरा पुलिस के अनुसार लाइन नंबर 18 निवासी शमीम पुत्र उमर को 11 सौ रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं राजपुरा चौकी पुलिस ने कुष्ठ आश्रम के पास से एक सटोरिये को गिरफ्तार किया। इस बीच पुलिस को देखकर सट्टा लगाने वाले तो भाग खड़े हुए। लेकिन सट्टा एजेंट रमेश पुत्र रामधारी निवासी गली नंबर 3, राजपुरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से पुलिस को 13 सौ रूपये की नगदी व सट्टा पर्चियां बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पकड़े गये सटोरिये लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहे हैं। पुलिस ने पकड़े गये सटोरियों को गैमलिंग एक्ट में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   ५ जून २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440