बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पकड़े गये दो सटोरियां, बरामद हुई नगदी व सट्टा पर्चियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात क्षेत्र में दो सटोरियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके पास से नगदी व सट्टा पर्चियां बरामद की है।
बीती रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना आयी कि लाल मस्जिद स्कूल गली नंबर 18 में सट्टे की खाईबाड़ी की जा रही है। इस पर पुलिस ने वहां छापा मार दिया और सटोरिये को गिरफ्तार कर लिया। सटोरिये ने अपना नाम अब्दुल्ल रहीम पुत्र मो. इब्राहिम निवासी लाइन नंबर 17 बताया। पुलिस ने उसके पास से सट्टा पर्ची व 2080 रूपये की नगदी बरामद की है। वहीं पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे मो. शमीम पुत्र मो. उमर निवासी लाइन नंबर 17 गली को भी दबोच लिया। उसके कब्जे से सट्टा पर्ची के अलावा 1920 रूपये की नगदी बरामद हुई। पुलिस ने सटोरियों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के भाखड़ा नदी में फंसे दो युवक, ग्रामीणों ने बचाई जान… पुल नहीं बनने से हर बरसात में बढ़ रहा खतरा!
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440