मामूली विवाद में दो भाईयों ने युवक पर लोहे की रॉड से किया हमला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्कूटी से टक्कर लगने को लेकर हुए विवाद में दो भाईयों ने युवक पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। आरोप है कि युवक को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। भट्ट कॉलोनी, नवाबी रोड निवासी गणेश विश्वास के अनुसार बीते दिवस तल्ली बमोरी में अमित बुडलाकोटी व उसके भाई ने स्कूटी से उसके मजदूर को टक्कर लग गई। जिससे मजदूर घायल हो गया। जब उसने दोनों से स्कूटी नियंत्रित गति से चलाने को कहा तो वह गाली गलौज पर उतारू हो गये। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गणेश का आरोप है कि इस बीच तैश में आकर अमित व उसके भाई ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि दोनों भाई उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाघ्ही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजेगा श्याम नाम का जयघोष, 6 जून को होगा भव्य चतुर्थ श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440