दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत, बुजुर्ग की मौत, पत्नी समेत एक युवक घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी-रामपुर हाइवे में रविवार देर रात दो कारों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक कार में सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि साथ बैठी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, दूसरी कार में सवार युवक भी घायल हो गया। घायलों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं होली के दिन करने वाले 3 सबसे आसान और प्रभावी उपाय

जानकारी के अनुसार, एक कार में सवार बुजुर्ग पति-पत्नी बिजनौर यूपी से हल्द्वानी आ रहे थे। रामपुर रोड पर कारों की टक्कर के बाद एक कार बारिश से गीली सड़क पर फिसलती हुई नीचे कच्चे में उतर गई। वहीं दूसरी कार में बैठे बिजनौर के मूल निवासी एवं हाल निवासी श्री जी विहार, हल्द्वानी 65 वर्षीय जयपाल पुत्र रामलाल और उनकी पत्नी 55 वर्षीय रश्मि रानी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -   सीपीएस किड्स स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न

वहीं दूसरी कार में सवार घायल युवक की शिनाख्त गिल फार्म हल्द्वानी निवासी 35 वर्षीय दीपक पुत्र मोहन चंद्र के तौर पर हुई है। एसटीएच में इलाज के दौरान देर रात गंभीर घायल जयपाल की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी रश्मि रानी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440