सट्टे की खाईबाड़ी करते दो चढ़े पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

माचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने अलग–अलग स्थानों से दो युवकों को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इन्द्रानगर ठोकर बड़ी लाईन के समीप एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा की एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई कर उक्त युवक को धर दबोचा। पकड़े गए युवक ने अपना नाम पंकज सागर पुत्र बनवारी लाल सागर निवासी नई बस्ती, कब्रिस्तान गेट बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस को 1820 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई है। वहीं दूसरी ओर गन्ना सेंटर चौकी पुलिस ने फुटकुआं तिराहे से एक युवक को सट्टे की पर्ची व नगदी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गये युवक ने अपना नाम सुशील सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी किशनपुर घुड़दौड़ा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1710 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की गई है। पुलिस ने पकड़े गये युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सरकारी आश्वासनों से टूटा सब्र, ग्रामीणों ने खुद उठाए गेती-फावड़े और शुरू कर दी सड़क निर्माण की राह
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440