अवैध हथियारों सहित दो बदमाश गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दो बदमाशों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के पास से अवैध तमंचा तो दूसरे के पास से चाकू बरामद किया गया है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बीती रात मंगल पड़ाव चौकी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को मछली बाजार के पास एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखा। जब पुलिस कर्मियों ने उससे पूछताछ की तो वह सकपका गया और इधर-उधर की बातें करने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गये बदमाश ने अपना नाम मोहित श्रीवास्तव पुत्र हीरा लाल श्रीवास्तव निवासी गली नंबर एक रामपुर रोड बताया। पुलिस के अनुसार वह किसी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। वहीं पुलिस ने सब्जी मंडी में भी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे अनम खान पुत्र परवेज खान निवासी किदवई नगर को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाशों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440