कांग्रेस मुख्यालय के बाहर आपस में भिड़े एनएसयूआई के 2 गुट, शहीद स्मारक पर धरना दे रहे युवाओं पर भी मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून में आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एनएसयूआई के दो गुट आपस में भिड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँची और मामले को शांत कराया। मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून में प्रदर्शन को लेकर नीरज कुंदन देहरादून कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे। बता दें कि नीरज कुंदन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष है।

उधर, शहीद स्मारक पर धरना दे रहे युवाओं के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। धारा 144 के उलंघन में चार नामजद और 50-60 अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

आपको बता दें, भर्ती परीक्षाओं में धांधली और देहरादून लाठीचार्ज के विरोध में आज सोमवार को भी बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच देहरादून में प्रदर्शन को लेकर पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज नीरज कुंदन का एक गुट ने विरोध शुरू कर दिया। थोड़ी देर में मामला बढ़ गया है और एनएसयूआई के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने किसी तरह हंगामा शांत कराया। दूसरी तरफ शहीद स्मारक पर धरना दे रहे युवाओं के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Two factions of NSUI clashed outside the Congress headquarters, a case was also registered against the youth protesting at the martyr’s memorial.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   29 को हल्द्वानी में CM धामी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, गौलापार से मुखानी तक 5 घंटे रहेंगे सक्रिय, जानिए कब और कहां पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440