दो मित्रों की सड़क हादसे में मौत, शादी समारोह में छाया मातम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां एक शादी समारोह में ताऊ की लड़की की शादी में आये दो मित्रों की एक मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त होने से उनकी मौत हो गयी। जिससे शादी समारोह में मातम छा गया। सूचना पर पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत त्रिशला भवन विकासनगर नगर में निखिल उर्फ सोनू अपने मित्र अमित के साथ अपनी बहन ताऊ की लड़की की शादी में आए थे। गुरूवार को करीब रात 10 बजे गुरूद्वारा गली सत्संग कुटिया, विकास नगर निवासी 17 वर्षीय निखिल उर्फ सोनू एवं उसका मित्र सहसपुर निवासी 18 वर्षीय अमित मोटरसाइकिल डिस्कवर से शादी समारोह से ताऊ को खाना लेकर गुरुद्वारा गली जा रहे थे। रास्ते में गीता भवन के समीप निखिल व अमित का मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर परिजनों व पुलिस के द्वारा दोनों को उपचार हेतु राजकीय संयुक्त चिकित्सालय विकासनगर ले जाया गया। लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने लेहमन अस्पताल रेफर कर दिया। लेहमन अस्पताल में घायल निखिल वं अमित उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस घटना से जहां एक ओर शादी समारोह में मातम छा गया वहीं दूसरी ओर परिवारजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें -   २८ फरवरी २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440