चोरी की योजना बनाते दो धरे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गये। उनके पास से आलानकब व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। दोनों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। आरटीओ रोड चौकी पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान देवकी विहार कॉलोनी के पास से संदिग्धावस्था में घूम रहे दो युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी में दोनों के पास से आलानकब, चाबी का गुच्छा व अन्य उपकरण बरामद घ्हुए। आरोपियों ने अपने नाम अजय आर्या पुत्र राजेश आर्या निवासी राजपुरा व मनोज जोशी पुत्र गिरीश जोशी निवासी बच्चीपुर लामाचौड़ बताये हैं। पुलिस के अनुसार दोनों चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस दोनों का अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। दोनों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   खान सर के कोचिंग सेंटर पर देर रात हंगामा, गार्ड घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440