दो और मामले प्रकाश में आये दहेज प्रताड़ना के, दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दहेज प्रताड़ना के दो और मामले प्रकाश में आये हैं। एक विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट तो दूसरी ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दोनों की तहरीर पर पुलिस ने दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दहेज प्रताड़ना का पहला मामला मानपुर उत्तर, रामपुर रोड का है। यहां रहने वाली विवाहिता के अनुसार 4 दिसम्बर 2019 को उसका विवाह अजय बिष्ट निवासी मल्ली सलड़ी भीमताल के साथ संपन्न हुआ। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार दिये थे। लेकिन ससुराली इससे नाखुश थे। विवाह के कुछ समय बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि पति व सास लक्ष्मी देवी ने दहेज में 50 हजार लाने को लेकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और उसे मायके वालों के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। जानमाल के भय से वह मायके में रहने को विवश है। पीघ्ड़िता का आरोप है कि वह महिला समाधान केंद्र पहुंची, लेकिन उस पर समझौता करने का दबाव बनाया गया। जबकि दूसरे मामले में वर्तमान में जीबी पंत मार्ग नैनीताल रोड स्थित मायके में रह रही एक विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। विवाहिता के अनुसार 9 फरवरी 2020 को विवाह होने के उपरांत उसका पति ध्रुवराज पंत पुत्र भुवनेश कुमार पंत मूल निवासी-477 सेक्टर 19 फरीदाबाद, हरियाणा, व हाल निवासी बंगलौर व अन्य ससुराली उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं विवाह के उपरांत ही उसके जेवरात व नगदी उससे ले ली गई। आरोप है कि ससुराली उस पर मायके से किराए के घर में लाए गए सामान की कीमत से अधिक धनराशि लाने का दबाव बनाने लगे। इस कार्य में उसके पति का मौसेरा भाई रोहिल भी ससुरालियों का साथ देने लगा। असमर्थता जताने पर उसे उसके मायके भेज दिया गया। विवाहिता ने पति पर दूसरी युवती से भी संबंध रखने का आरोप लगाया है। इधर पुलिस ने पीड़िताओं की तहरीर के आधार पर दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440