हल्द्वानी जेल में दो कैदी भिड़े, एक कैदी की मौत

खबर शेयर करें

मृतक कैदी डकैती के आरोप में था उपकारागार में बंद

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी महानगर के उपकारागार में रविवार की रात को दो कैदियों के आपस में भिड़ंत हो जाने पर एक कैदी ने दूसरे कैदी को मौत के घाट उतार दिया। जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने इस मामले के आरोपी कैदी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को रात में बैरिक नं0 एक में टीवी देख रहे थे। तभी कैदी आलोक नेगी और कैदी सानू के बीच किसी बात को लेकर आपास में भिड़ंत हो गयी। जो बाद में मार-पीट में बदल गयी। गुस्साए आलोक नेगी ने सानू पर ताबड़-तोड़ घूसों की बौछार शुरू कर दी। जिससे सानू गंभीर रूप से चोटिल हो गया और भूमि पर गिर गया। इस घटना की जानकारी कैदियों द्वारा दी जाने जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में घायल सानू को जेल ही प्राथमिक उपचार दिया। हालत नाजुक होने पर उसे बेस चिकित्सालय रेपर किया गया। लेकिन सानू रास्ते में दम तोड़ दिया। के बाद उसे बेस चिकित्सालय ले गये।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या ने बताया कि बाजपुर निवासी सानू पुत्र नन्हें जो डकैती के आरोप में 4 मार्च से जेल में बंदी था। वहीं हल्द्वानी दमुवाढूंगा निवासी आलोक नेगी पुत्र रमेश सिंह भी छेड़छाड़ के आरोप में 6 मार्च को जेल बंदी था। आर्या ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440