जेल में दो बंदी आपस में भिड़े, एक ने दूसरे पर कैंची से वार कर किया गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां सुद्धोवाला जेल में किसी बात को लेकर दो बंदी आपस में भिड़ गए। बात इतनी बड़ गयी एक ने दूसरे पर कैंची से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल बंदी की तहरीर पर हत्या के केस में निरुद्ध आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर किया है।

थानाध्यक्ष प्रेमनगर पीडी भट्ट के मुताबिक जेल अधीक्षक को दी तहरीर पर बंदी विवेक चंदेल ने बताया कि वह बैरक 8-। में रहता है। उसी बैरक में बंदी आदित्य तोमर भी रहता है। बीते तीन जून की शाम को विवेक चंदेल व आदित्य की बिस्तर लगाने को लेकर बहस हो गई थी। उस समय बैरेक राइटर ने बीच-बचाव करके मामला शांत करवा दिया था। चार जून की सुबह फिर विवेक चंदेल गेट पर बैठकर चाय पी रहा था। उसके साथ तीन-चार अन्य बंदी भी बैठे हुए थे। इतने में वहां आदित्य आया और कैंची से विवेक की पीठ व बाजू पर जानलेवा हमला कर दिया।
इसी दौरान बंदी नाई सिकंदर भागकर आया और उसने आदित्य को पकड़कर कैंची छीन ली। इतने में सुरक्षाकर्मी भी वहां पहुंच गए। घायल को जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने पीड़ित बंदी के तहरीर पर मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   २६ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440