समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने स्कूटी में लादकर ले जाई जा रही शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों कघ्े कब्जे से पांच पेटी देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया है। जबकि पकड़े गये तस्करों को आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच रेलवे स्टेशन के पास स्कूटी संख्या यूके 04यू-1776 को जांच के लिए रोका गया। स्कूटी से पुलिस को पांच पेटी देशी शराब बरामद हुई। इस पर स्कूटी सवार रोहित कर्मयाल पुत्र कुंवर सिंह कर्मयाल निवासी शेखवातगंज, मल्ला गोरखपुर व लक्की रावत पुत्र भगत सिंह नवाबी रोड को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त शराब ठेके से सस्ते दामों में खरीद कर ले जा रहे थे। साथ ही इस शराब को रात्रि में महंगे दामों में बेचने की योजना थी। पुलिस के अनुसार पकड़े गये तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहे हैं। पकड़े गये तस्करों में से रोहित 12 दिन पूर्व भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया है। जबकि पकड़े गये तस्करों को आबकारी अधिनियम में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












