स्मैक व हजारों की नगदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में नशे का कारोबार अमर बेल की तरह फल-फूल रहा है। गली-मोहल्लों तक में मादक पदार्थ बेचे जा रहे हैं। इसके खिलाफ पुलिस भी लगातार अभियान छेड़े हुए है। जिसके तहत पुलिस के हाथ निरंतर सफलताएं लग रही हैं। इस क्रम में बीती रात भी पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 5.10 ग्राम स्मैक व स्मैक बेचकर एकत्र की गई हजारों की रकम बरामद हुई है। पकड़े गये तस्करों को एनडीपीएस एक्ट में निरूद्घ किया गया है। लॉकडाउन के बाद से नगर में नशे का कारोबार सातवें आसमान जा पहुंचा है। मादक पदार्थ बेचकर जल्द पैसा कमाने की चाह व नशे की गिरफ्त में आये लोग इस कारोबार को संचालित करने में कतई गुरेज नहीं कर रहे हैं। इस कारोबार से जुड़े लोगों की पुलिस भी लगातार गिरफ्तारी कर रही है। काठगोदाम थाना पुलिस ने बीती रात भी अलग-अलग स्थानों से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ भगवान सिंह महर के अनुसार पहली सफलता गश्त के दौरान रानीबाग, पुराना आर्मी कैम्प के पास लगी। जहां संदिग्धावस्था में खड़ा युवक पुलिस कर्मियों को देखकर भागने लगा। शक होने पर उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में युवक के पास से 7800 रूपये की नगदी व 2.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर तस्कर हिमांशु पाठक पुत्र कैलाश चन्द्र पाठक निवासी ब्लॉक रोड, भीमताल को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरी सफलता प्रसार प्रशिक्षण केंद्र, चोरगलिया रोड में लगी। यहां चौकिंग होती देख बाइक संख्या यूके 04आर-3965 का चालक वाहन लेकर भागने लगा और जल्दबाजी में रपट गया। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी। तलाशी में बाइक चालक राकेश राम पुत्र भीमराम निवासी तारानवाड़ लछमपुर के पास से 3 ग्राम स्मैक व 1200 रुपये की नगदी बरामद हुई। उसने पुलिस को बताया कि वह उक्त स्मैक पीलीकोठी में रहने वाले पप्पू नामक सख्श से लेकर आता है और ग्रामीण क्षेत्रों में महंगे दामों में बेचता है। पकड़ा गया तस्कर स्वयं भी स्मैक का लती है। पुलिस ने इस मामले में पप्पू को भी वांछित कर दिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये तस्करों से बरामद नगदी स्मैक बेचकर एकत्र की गई है। स्मैक तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया गया है। जबकि तस्करों को एनडीपीएस एक्ट में निरूद्घ कर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला! बेटी ने बताई आपबीती तो मां ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440