समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो चोरों को चोरी में प्रयुक्त औजार व आलानकब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
मंडी चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान फल मण्डी में सार्वजनिक शौचालय के पास पहुंचे कैंटीन के पास से आहट होने पर देखा गया तो वहां दो युवक संदिग्धावस्था में बैठे दिखे। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर दोनों को दबोच लिया गया। तलाशी में उनके पास से आलानकब व ताले तोड़ने के औजार मिले। इस पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी जीवन बहादुर पुत्र दिल बहादुर निवासी ग्राम विन्द्रा नेपाल और महेन्द्र सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम लकान्द्र नेपाल व हाल निवासी पुरानी पटरी के पीछे हल्दानी रेलवे स्टेशन बताए। पुलिस के अनुसार दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















