समाचार सच, हल्द्वानी। चोरी की योजना बनाते दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे के आदी हैं और लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इनमें से एक पूर्व में भी कई बार जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने आरोपियों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच जब पुलिस टीम वर्कशॉप लाईन पहुंची तो एक दुकान की आड़ में आवाज सुनाई दी। इस पर जब वहां देखा गया तो दो युवक बैठे हुए थे। जो पुलिस कर्मियों को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर दोनों को दबोच लिया गया। तलाशी में उनके पास से आलानकब, लोहे की रॉड, चाबी का गुच्छा समेत अन्य उपकरण बरामद हुए। इस पर आरोपियों हिमांशु पंत उर्फ पटाका पुत्र पंकज पंत निवासी आवास विकास व विजय कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मूल निवासी ग्राम किमतोला, पोस्ट धपना, सेराघाट जिला पिथौरागढ़ व हाल निवासी फूलचौड़ इण्टर कॉलेज को गिरप्ऊ्तार कर लिया गया। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि आरोपी हिमांशु का अपराधिक इतिहास रहा है। वह नशे का आदी है। साथ ही पूर्व में भी तीन बार जेल की हवा खा चुका है। दोनों नशे की लत पूरी करने के लिए किसी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












