हल्द्वानी महानगर में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने की आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में अलग-अलग स्थानों में दो युवकों ने फांसी के फंदे में झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वार्ड नंबर 13, राजपुरा निवासी 24 वर्षीय सुमित वाल्मीकि नशे का आदी था और नशे की आदत के चलते उसने अपने घर का गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान बेच दिया था। जिस पर परिजनों ने उसे फटकारा तो सुमित ने तैश में आ गया और उसने घर में ही फांसी का फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

इधर बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहस्यमय परिस्थितियों में एक युवक भी फांसी के फंदे में झूल गया। बताया जाता है कि गांधीनगर निवासी 35 वर्षीय हरेंद्र कुमार का शव बुधवार की प्रातः घर में ही फांसी के फंदे में झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से आत्महत्या करने के कारणों के बारे में जानकारी ली, लेकिन वह पुलिस को कोई खास वजह नहीं बता पाये। पुलिस युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इधर पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   97 दिन बाद रूस से घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, परिवार ने बताई रोजगार के नाम पर फंसाने की पूरी कहानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440