भाजपा की हमेशा रही पहाड़ी विरोधी मानसिकता
समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड वासियों को अपशब्द कहने वाले खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चौंपियन को पुनः भाजपा में शामिल किए जाने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने विरोध दर्ज करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। उत्तराखंड क्रांति दल ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चौंपियन की वापसी को प्रदेश की जनता का अपमान बताते हुए उन्हें तत्काल पार्टी से हटाने की मांग की है।
आज दोपहर 12 बजे उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने द्रोण चौक पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रान्ति दल के महानगर संयोजक सुनील ध्यानी ने कहा की उत्तराखंड में भाजपानीत सरकार का चाल चेहरा चरित्र और देवभूमि को बदनाम करने वाला असली चेहरा हुआ बेनकाब हुआ हैं। तीन वर्ष से ज्यादा उत्तराखंड में भाजपानीत सरकार का कार्यकाल हो चुका है इन तीन वर्षों में सरकार को उच्च न्यायालय नैनीताल ने चलाया। उक्रांद का स्पष्ट कहना है कि भाजपा की हमेशा पहाड़ी विरोधी मानसिकता रही है। उनके विधायक ने उत्तराखंड को अपशब्द बोलकर अपमानित किया। लेकिन इससे ज्यादा अपमान भाजपा कर चुकी है कि उस विधायक को माफीनामा देकर अपनी तुच्छ मानसिकता बता चुकी है। भाजपा के विधायक ने माफी मांगी है लेकिन उसे भाजपा ने माफ किया उत्तराखंड की जनता ने नही किया। भाजपा जो चाल चेहरा चरित्र की बात करती है, राष्ट्रवाद का स्वांग रचती है लेकिन अब इनका नैतिक पतन हो चुका है। उत्तराखंड की जनता भाजपा को सबक सिखायेगी। उक्रांद भाजपा के दोगले चरित्र को बेनकाब जनता के बीच करेगी। भाजपानीत त्रिवेंद्र की सरकार की जनविरोधी व पहाड़ विरोधी नीतियों को लेकर जनता को लामबद्ध करेगी। देवभूमि उत्तराखंड का अपमान उक्रांद बर्दाश्त नही करेगा। इन 20 वर्षाे में भाजपा और कॉंग्रेस ने जिस तरह से राज्य को लूटा व राज्य के संसाधनों को बाहरी लोगों के हाथों बेच दिया। उत्तराखंड में जमीनों की खुली लूट के लिये बाहरी लोगों को आमंत्रण दिया गया व स्वम् उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में जमीनों की लूट के लिये खुली छूट व आमंत्रण दे दिया है। जो उत्तराखंड की अस्मिता और पहाड़ों में बाहरी व्यक्तियों की ऐशगाह को दल कतई बर्दाश्त नही करेगा। पुतला दहन कार्यक्रम महानगर संयोजक सुनील ध्यानी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर लताफत हुसैन, बहादुर सिंह रावत, प्रताप कुँवर, शांति भट्ट, उत्तम रावत, राजेश्वरी रावत, समीर मुंडेपी, अशोक नेगी, सुरेंद्र बुटोला, नवीन भदुला, राजेन्द्र प्रधान, मनोज वर्मा,पीयूष सक्सेना, मिनांक्षी घिल्डियाल, सोमेश बुडाकोटी,पंकज पैन्यूली, आशुतोष भंडारी आदि उपस्थित थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


