समाचार सच, हल्द्वानी। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने चंपावत के चत्थी पुल निर्माण में धांधली का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्रिडकुल कार्यालय में धरना दिया। धरने में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सुनवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के शासनकाल में स्वीकृत चंपावत के चल्थी पुल के लिए गृह मंत्रालय से पीडब्ल्यूडी को बजट भी जारी कर दिया गया था। बावजूद इसके इस पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। कार्यकर्ताओं ने पुल निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री, लोक निर्माण विभाग के सचिव, जीएम ब्रिडकुल को शिकायती पत्र सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। आरोप है कि इस मामले में भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मामले में कार्यवाही नहीं की जाती है तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
धरना देने वालों में यूकेडी के महानगर अध्यक्ष रवि वाल्मीकि, राकेश भट्ट, प्रतीक मेहरा, राहुल नेगी शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



