समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने आज 42 वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में मनाया तथा श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उन्हे श्रद्धांजलि. दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल ने की। इस अवसर पर श्री देव सुमन को श्रद्धांजलि देते हुए श्री जुयाल ने कहा की श्रीदेव सुमन के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन ने दल की 42 वे स्थापना दिवस पर दल के कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों को बधाई देते हुये कहा कि दल का संघर्षों का इतिहास है। दल की रीति नीतियों को जनता के बीच प्रसार करते हुये दल में शामिल युवाओं को संकल्प लेकर चलना होगा। इस अवसर पर सुनील ध्यानी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर हमे चलना होगा। विधानसभा चुनावों के लिये नई ऊर्जा के साथ फलीभूत दल के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को कमर कसनी होगी। इस अवसर पर पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पाँगती ने श्रीदेव सुमन के बलिदान पर प्रकाश डाला।
श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि देने वालों मे मुख्य रूप से दल के मीडिया प्रभारी शांति भट्ट, बहादुर सिंह रावत, प्रताप कुंवर, राजेन्द्र बिष्ट, उत्तम रावत, धर्मेंद्र कठैत, लताफत हुसैन, सुरेंद्र सिंह पाँगती, पीसी थपलियाल, जय प्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, शांति भट्ट, प्रताप कुंवर, राजेन्द्र बिष्ट, समीर मुंडेपी, सुनील ध्यानी, विजय बौड़ाई, विजेंदर रावत, सुरेंद्र बुटोला, कमलकांत, नरेश गोदियाल, संजीव शर्मा, नवीन भदूला, राजेन्द्र नेगी, किरण कश्यप आदि शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












