गैरसैंण में गरजेगा उक्रांद

खबर शेयर करें

तीन मार्च को होगा गैरसैंण विधानसभा का घेराव : भट्ट

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल गैरसैंण मामले में गरजने की तैयारियां कर ली है। 3 मार्च को गैरसैंण विधानसभा का घेराव कर सरकार पर स्थायी राजधानी घोषित करने का दबाव बनायेगी।

उक्त जानकारी यहां कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने दी। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को गैरसैंण में विधानसभा का घेराव कर सरकार पर स्थायी राजधानी घोषित करने का दबाव बनाने का कार्यक्रम है और 20 मार्च से गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में चेतना आंदोलन चलाकर जनता की चेतना जागृत की जाएगी। इस आंदोलन के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि 20 साल के अंतराल में भाजपा व कांग्रेस ने सिर्फ उत्तराखंड की जनता को छलने का काम किया है।

यह भी पढ़ें -   खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF ने 250 मीटर नीचे से निकाला शव

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं व शिक्षा की व्यवस्थाएं बदहाल हैं। लगातार कम होती छात्र संख्या से तीन हजार स्कूल बंद होने के कगार पर हैं। भाजपा व कांग्रेस दोनों की सरकारों ने भाई भतीजावाद को बढ़ावा दिया है। भ्रष्ट नौकरशाहों व ठेकेदारों के साथ गठजोड़ कर काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   दुखदः सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ के जवान दीपक कुमार का निधन, गांव में शोक की लहर

इस मौके पर संगठन की मजबूती के लिए प्रताप सिंह कुंवर को केंद्रीय महामंत्री, पीसी थपलियाल को पार्टी का केंद्रीय प्रवक्ता, च्योति रावत व समीर मुंडेपी को संगठन सचिव बनाया गया।

वार्ता में मुख्य रूप से बीडी रतूड़ी, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, हरीश चंद्र पाठक, एपी जुयाल सहित कई उक्रांद नेता मौजूद थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440