UKSSSC पेपर लीक पर उग्र हुआ युवा आंदोलन, 6 दिन से परेड ग्राउंड में डटे बेरोजगार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। UKSSSC पेपर लीक मामले ने उत्तराखंड में युवाओं का गुस्सा और बढ़ा दिया है। परेड ग्राउंड में बेरोजगार संघ के नेतृत्व में हजारों अभ्यर्थी लगातार 6 दिन से धरना दे रहे हैं। सरकार की ओर से की गई कार्रवाई से आंदोलनरत युवा संतुष्ट नहीं हैं और उनका कहना है कि जब तक सीबीआई जांच की घोषणा नहीं होती, वे मैदान छोड़ने वाले नहीं हैं।

धरना स्थल पर मौजूद प्रतियोगी छात्रों ने बताया कि बार-बार होने वाले पेपर लीक प्रकरण ने उनका भरोसा पूरी तरह तोड़ दिया है। उनका कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रक्रिया ही उनकी मुख्य मांग है।

बेरोजगार संघ अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा—“यह आंदोलन पूरी तरह से पेपर लीक और पारदर्शी परीक्षाओं की मांग को लेकर है। मंच से किसी भी राजनीतिक या धार्मिक बयानबाजी को समर्थन नहीं दिया जाएगा। युवाओं का स्पष्ट विश्वास है कि सिर्फ सीबीआई जांच ही सच्चाई सामने ला सकती है, क्योंकि एसआईटी जांच टीम में शामिल अधिकारी भाजपा के करीबी माने जाते हैं।”

यह भी पढ़ें -   31 अक्टूबर 2026, शनिवार कार्तिक कृष्ण षष्ठी पर कई राशियों को मिल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के अवसर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

युवाओं का कहना है कि अब यह आंदोलन सिर्फ रोजगार का नहीं, बल्कि भरोसे की बहाली का सवाल बन चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कार्तिक मास 2026: पूरे महीने श्रद्धा और नियम के साथ धार्मिक अनुष्ठान करें और इन धार्मिक पाठों का पाठ नित्य करें
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440