पूर्व बीडीसी मेम्बर अर्जुन बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने की बुद्धपार्क में महापंचायत
समाचार सच, हल्द्वानी। वर्तमान में बेसहरा पशुओं के गौलापार-चोरगलिया क्षेत्र में लावारिस घूमने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। जिसको लेकर क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों के आहवान पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने हल्द्वानी तिकोनिया स्थित बुद्धपार्क में धरना देकर महापंचायत की। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के भीतर लावारिस पशुओं के ठिकाने का इंतजाम नहीं होता तो क्षेत्र के समस्त ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गौलापार-चोरगलिया क्षेत्र के भारी संख्या में ग्रामीण यहां ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों से बुद्धपार्क पहुंचे थे। जहां धरना के माध्यम से महापंचायत की। महापंचात में अर्जुन सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में आजकल काफी संख्या में बेसहारा पशु घूम रहे हैं। जिस कारण जहां एक ओर यह पशु किसानों की फसलों को हानि पहुंचा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में पशुओं के लावारिस घूमने से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सरकार गोवंशों की सेवा और रक्षा का संकल्प ले रही है। दूसरी ओर गोवंश बेसहारा घूम रहे हैं। श्री बिष्ट ने बताया कि स्थानीय प्रशासन से कई बार उक्त समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की लेकिन प्रशासन मूख दर्शक बना हुआ है। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।
इधर आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि बेसहारा पशु लगातार उनकी फसलों को नष्ट कर रहे हैं। किसानों का कहना था कि बेसहारा पशुओं को पकड़वाकर किसी गोशाला में पहुंचा दिया जाए। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशु गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ सड़कों पर हादसों का कारण बन रहे हैं। सरकार गोवंशों की सेवा और रक्षा का संकल्प ले रही है। दूसरी ओर गोवंश बेसहारा घूम रहे हैं।
महापंचायत में मुख्य रूप से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज रावत, धुन रैक्वाल, विद्या लौशाली, ग्राम प्रधान लीला बिष्ट, रमा मेहता, विनीता नौला, चित्रा बिष्ट, पूर्व प्रधान ललित आर्या, यशपाल आर्या, नन्द किशोर आर्या, नीरज रैक्वाल, इन्द्र पालय आर्या, भुवन पोखरिया, रूकमणी नेगी, राम लाल, मोहन सिंह बिष्ट, मोहन चन्द्र सहित भारी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440