फूफा ने किया रिश्ता शर्मसार, नाबालिग लड़की से लिया दुष्कर्म, गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। महिला अपराध के विरूद्ध दून पुलिस गंभीर नज़र आ रहीं हैं। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के अपराधी पीडिता के सगे फूफा को रायपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला ने थाना रायपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुये बताया की वर्तमान में वह अपने पति से अलग रहती है। उसका उसके पति के साथ विवाद के चलते इसका पति और उनकी नाबालिक पुत्री अपने सगे फूफा के घर पर रह रहे थे। नव वर्ष में उसका पति उसकी पुत्री को घर छोड़ गया। जिसने बताया कि उसके सगे फूफा धीरेंद्र मल उर्फ घोलेमल पुत्र चंद्र बहादुर मल निवासी चार नंबर चक्की रायपुर उम्र 62 वर्ष ने डरा धमकाकर उसकी पुत्री केे साथ दुष्कर्म किया गया, जिस पर थाना रायपुर में तत्काल धारा 376 (3)/व 3/4 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी के लिये टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। गठित टीम द्वारा ठोस सुरागरसी, पतारसी करते हुए अभियुक्त धीरेंद्र मल उर्फ घोलेमल पुत्र चंद्र बहादुर मल निवासी चार नंबर चक्की रायपुर उम्र 62 वर्ष को चार नंबर चक्की रायपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक नवीन जोशी, महिला उप निरीक्षक हेमलता, हेड कांस्टेबल दीप प्रकाश, कॉन्स्टेबल संकेश शुक्ला, महिला कांस्टेबल शोभा शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440