अनियंत्रित बाइक सवार ने मारी महिला को टक्कर, पुत्री ने कराई पुलिस में शिकायत दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सड़क किनारे खड़़ी एक महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उसकी पुत्री के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला की पुत्री ने बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं होली के दिन करने वाले 3 सबसे आसान और प्रभावी उपाय

जय दुर्गा कालोनी नवाबी रोड निवासी निशा आर्या पुत्री स्व. धर्मा आर्या ने भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपनी मां के साथ जजी कोर्ट के पास सड़क पार करने के लिए डिवाइडर के पास खड़े थे तभी बाइक संख्या यूके01सी-4291 ने उसकी मां को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए बांबे हास्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -   होली में किए गये सरल अचूक उपाय, जिससे सभी तरह का संकट हो दूर
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440