
समाचार सच, अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मृतकों के परिजनों कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण तहसील इलाके में दल्मोड़ी बघाड़ मोटर मार्ग पर पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब दो मीटर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि इस हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार बताए जा रहे थे। हादसे के दौरान एक व्यक्ति ने तो वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि दो महिलाएं और ड्राइवर वाहन के साथ खाई में गिर गये।
चीख पुकार सुन मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह खाई में जाकर तीनों लोगों का रेस्क्यू और उन्हें ऊपर सड़क पर लाए। तीनों को तत्काल सीएससी भिकियासैंण को भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने बघाण निवासी 65 वर्षीय यशोदा देवी पत्नी कुंदन सिंह और 40 वर्षीय मोहनी देवी पत्नी कृपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 28 वर्षीय पिकअप वाहन चालक कुंवर सिंह पुत्र लाल सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर हायर सेंटर रेफर कर दिया। वाहन में सवार जोगा सिंह ने वाहन के गिरते ही छलांग लगाकर अपने को बचा लिया था। इधर हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतकों का पंचायतनामा भर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
Uncontrolled pickup vehicle fell into the ditch here, two women died, driver injured



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



