समाचार सच, हल्द्वानी/कालाढूंगी। जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में 5 अप्रैल 2026 को सीओ रामनगर सुमीत पांडे के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में चौकी कोटाबाग क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक टैम्पो ट्रैवलर (पीबी 01 डी 6577) को रोका। जांच में चालक बलविंदर सिंह, निवासी होशियारपुर (पंजाब), हाल निवासी भोगल, नई दिल्ली, अत्यधिक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाया गया। सार्वजनिक मार्ग पर इस प्रकार वाहन चलाना खतरे का कारण बनने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/207 के तहत सीज कर दिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में काठगोदाम क्षेत्र में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कार (यूके 01 टीपी 3199) के चालक प्रभात कुमार, निवासी नैनीताल, को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक और कांस्टेबल कारज सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे में वाहन चलाना न केवल स्वयं के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा हो सकता है। सभी यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



