केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने आंधी और तूफान से हुए जान-माल के नुकसान की ली जानकारी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देर शाम आंधी और तूफान से हुए जान माल के नुकसान की जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री भट्ट ने जिलाअधिकारी धीरज सिंह सहित डीएफओ, एक्शन पीडब्ल्यूडी सहित अन्य अधिकारियों से उन्होंने दूरभाष पर वार्ता की। तेज आंधी की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मृत्यु और एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई है। इस आंधी तूफान की चपेट में आए मृतक के प्रति केंद्रीय मंत्री ने शोक संवेदना प्रकट की है साथ ही घायल के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। साथ ही केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने आंधी और तूफान से हुए किसानों की फसलें आम और लीची सहित पहाड़ी फसलों के हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी को मिला अपना मेगा फूड हब: पंत कॉलोनी में भव्य फूड स्टेशन (चौपाटी) का शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने अपने प्रतिनिधि भगवान तिवारी को आंधी तूफान से पीड़ित हुए परिवारों में जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछने और हर संभव मदद पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है। इसके अलावा जिला अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर आमजन के नुकसान और विभागों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए भी कहा है। गौरतलब है कि देर शाम आए भीषण आंधी तूफान में विद्युत विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग सहित कई अन्य विभागों का भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा तूफान और ओलावृष्टि से किसानों की आम, लीची, आडू, खुमानी, पूलम जैसे कई अन्य प्रजातियों को नुकसान भी पहुंचा है जिसके आकलन के निर्देश केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट द्वारा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   बहराइच नरसंहार: सनकी भाई ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा अपना ही परिवार, माता-पिता समेत 4 की हत्या
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440