केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने जिया रानी की दर्शन कर जोशीमठ की रक्षा के लिये की प्रार्थना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मकर संक्रांति उत्तरायणी पर्व के अवसर पर रानीबाग चित्रशिला घाट स्थित माता जिया रानी गुफा के दर्शन किए। साथ ही कत्यूरी वंशजों की कुलदेवी जिया रानी को चुनरी चढ़ाकर देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। और जोशीमठ की रक्षा के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

रविवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट प्रातः रानीबाग स्थित चित्रशीला घाट पहुंचे। जहां उन्होंने कत्यूरी राजवंश की कुलदेवी जिया रानी की गुफा के दर्शन किए साथ ही। देव डागरो द्वारा रात भर लगाई गई जागर स्थल पर माता जीया रानी को चुनरी चढ़ाई।

श्री भट्ट ने देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना करते हुए जोशीमठ में आ रही आपदा से रक्षा करने के लिए भी प्रार्थना की। इस दौरान मकर संक्रांति के मौके पर चित्रशिला घाट में दर्जनों की संख्या में यज्ञोपवीत संस्कार करने पहुंचे वटुकों भी मुलाकात करते और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सचिन साहा, रुकमणी देवी, रेनू अधिकारी, भुवन भट्ट, नवीन भट्ट, मुकेश बेलवाल, प्रताप रैकवार व लक्ष्मण खाती उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440