वर्चुअल रैली में केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने पीएम मोदी के एक वर्ष की उपलब्धियों का किया गुणगान

खबर शेयर करें

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर : स्मृति ईरानी

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड में बुधवार को वर्चुअल रैली के माध्यम से केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक वर्ष की उपलब्धियों का गुणमान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है।

उत्तराखण्ड में पहली बार बुधवार को सायं 5 बजे स्मृति ईरानी कुमाऊं मण्डल के छह जनपदों से जुड़े हुए हजारों लोगों को संबोंधित कर रही थी। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल का एक वर्ष उपलब्धियों भरा रहा है, उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो़ रहा है। छह साल पहले नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया का जो नारा दिया था, तब विपक्ष उस पर मजाक बनाता था, लेकिन आज डिजिटल इंडिया वैश्विक महामारी के दौर में वरदान साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें -   शादी में गैस सिलेंडर पर नई पाबंदी, अब सिर्फ 2 सिलेंडर मिलेंगे, ज्यादा कनेक्शन पर होगी कार्रवाई
https://youtu.be/78Bq5Uz6dsg

कपड़ा मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में विकास के 90 पैसे खा लिए जाते थे और गरीब जनता हाथ मलती रह जाती थी। लेकिन मोदी के नेतृत्व की सरकार पर भारत के नागरिकों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी के दौर में भी 20 करोड़ से अधिक जनधन खाते में सीधे मदद पहुंचाई गयी। वहीं तीन महीने का राशन गरीब जनता को पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की नेतृत्व वाली सरकार ने केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 12 हजार करोड़ की लागत से चार धाम यात्रा का काम किया जा रहा है।

कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में वर्चुअल रैली शुरूआत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। वर्चुअल रैली के जरिए हमें एक साल के ऐतिहासिक कार्यों को बताने का अवसर मिला है। अंत में सांसद अजय भट्ट ने सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित के लिए शपथ भी दिलवायी।

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक संजीव आर्य, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, शेखर वर्मा, ममता पलाड़िया, दर्जा राज्य मंत्री अजय राजौर, समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   २९ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इधर शीशमहल स्थित गणपति बैंकट हॉल में वर्चुअल रैली को भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी (उ.) के अध्यक्ष नवीन पंत के संग वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे, नगर महामंत्री दिशान टंडन, ज्ञानेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, भुवन तिवारी, पन राम, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी, नगर मंत्री अनिल चंदोला, आनंद आर्य, चंदन नेगी, पूजा भंडारी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह अधिकारी, पार्षद अंजू जोशी, मीना गोस्वामी, जिला कार्यकारिणी सदस्य देवेश भट्ट, पूर्व पार्षद विपिन जोशी, निवर्तमान युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश गर्ग, युवा नेता अंशुल पांडे, महिला नेत्री पूनम जोशी, विपिन नौगाई, भुवन भट्ट, भवानी भट्ट आदि भाजपाईयों ने देखा एवं सुना।

उधर नगर कार्यालय हल्द्वानी में भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल की अध्यक्षता में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी की वर्चुअल रैली को नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल, नगर उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा जोशी, शक्ति केंद्र संयोजक पंकज अधिकारी, सोशल मीडिया प्रभारी कपिल अग्रहरि, विजय साहू, नगर मीडिया प्रभारी मनीष पाल सहित भाजापा नेतागणों ने देखा व सुना।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440