-उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने प्रदेश में ऑनलाइन क्लास शुरू करने के दिये निर्देश
-जल्द करे ऑनलाइन क्लासेज की व्यवस्था : धन सिंह रावत

समाचार सच, देहरादून। लॉकडाउन के चलते विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के समक्ष शिक्षा ग्रहण करने की परेशानी को देखते हुए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने उनके समस्या का समाधान निकाल लिया है। अब शीघ्र ही उत्तराखण्ड में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रायें ऑनलाइन क्लास के जरिए अपनी पढ़ाई करेंगे। जिसके लिये उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ धन सिंह रावत ने प्रदेश में ऑनलाइन क्लास शुरू करने के निर्देश जारी कर दिये हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में प्रदेश के सभी कुलपतियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन ने छात्रों के सामने कई तरह की समस्या पैदा कर दी है। छात्रों की पढ़ाई पर इसका सबसे बुरा असर पड़ा है। धन सिंह ने कहा कि छात्र हितों को दृष्टिगत रखते हुए विश्वविद्यालय स्तर से ऑनलाइन क्लासेज की व्यवस्था के निर्देश दिये गये हैं। इसके लिए उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को आदेश दिये हैं कि वह जल्द ऑनलाइन क्लासेज की व्यवस्था करे।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन क्लासेज शुरू होने से छात्रों को काफी फायदा होगा साथ ही लॉकडाउन अवधि का सदपयोग भी छात्र कर सकेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि ऑनलाइन क्लासेज के लिए विभिन्न माध्यमों का छात्र उपयोग कर सकते हैं। एडुसेट के जरिये भी छात्र पढ़ाई कर सकते हैं साथ ही भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ऐप के जरिये छात्र अपनी पढ़ाई कर सकते हैं।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


