अज्ञात कारणों के चलते किशोर ने काटी हाथ की नस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अज्ञात कारणों के चलते एक किशोर ने अपने हाथ की नस काट ली। रक्तस्राव ज्यादा हो जाने के कारण उसकी उपचार के दौरान एसटीएच में मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रानगर बरसाती निवासी अमीर अहमद के पुत्र फैसल (15) ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते अपने हाथ की नस काट ली, जब परिजनों ने उसकी हालत देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फैसल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किशोर ने आत्महत्या किन कारणों से की है इसकी जानकारी अभी तक नहीं प्राप्त हो पाई है।

यह भी पढ़ें -   85 करोड़ के हाई-टेक डेयरी प्लांट का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता-स्वच्छता व्यवस्था पर निदेशक ने जताया संतोष
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440