बेखौफ चोरों ने मंडी चौकी के बगल से पान के खोखे से उड़ाई हजारों की नगदी व माल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में चोरों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। बेखौफ चोरों ने मंडी चौकी के बगल में ही वारदात को अंजाम दे डाला। चोर पान के खोखे से हजारों की नगदी व माल ले उड़े। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मानपुर पश्चिम निवासी अर्जुन सिंह का नवीन मंडी गेट के पास पान का खोखा है। अर्जुन के अनुसार रोज की भांति वह बीती रात भी खोखा बंद कर घर चला गया। 9 जनवरी की प्रातः जब वह खोखे में पहुंचा तो साईड का पल्ला निकला देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। जब उसने खोखे के अंदर देखा तो गल्ले में रखी तीन हजार की नगदी के अलावा करीब 15 डिब्बे कैपिस्टर सिगरेट के गायब थे। इस पर उसे यह समझने में देर न लगी कि खोखे में चोरों ने धावा बोल दिया है। अर्जुन ने इसकी सूचना समीप ही स्थित मंडी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना के बावत जानकारी जुटाई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 2 नवंबर 2026, सोमवार | कार्तिक कृष्ण अष्टमी आज: कुछ राशियों को मिलेंगे तरक्की के अवसर, जानिए 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440