समाचार सच, देहरादून। एनएसयूआई नेता चमोली निवासी युवक विपिन रावत की मौत के बाद प्रदेश में बवाल मच गया है। पुलिस पर युवक के साथ मारपीट में मिलीभगत का आरोप है। जिसको लेकर कांग्रेस ने आज पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। वहीं बवाल के बाद सीएम के आदेश पर मामले में बड़ी कार्रवाई करते चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देहरादून के इनामुल्लाह बिल्डिंग पर 25 नवंबर को देर रात दो पक्षों में छोटे से विवाद को लेकर आपसी झगड़ा हो गया था। जिसमें एक युवक ने बेसबॉल के डंडे से उसके सिर पर वार किया था। जिसमें 28 वर्षीय चमोली निवासी विपिन रावत के सिर पर गम्भीर चोटें आई थीं। इसके बाद घायल विपिन रावत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज शनिवार की सुबह श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में घायल विपिन रावत की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी के साथ एक युवती भी थी, जिसने मौके पर मृतक विपिन रावत के साथ आई अन्य युवती के साथ मारपीट की थी।
वहीं मामले की सूचना पर बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी समेत क्षेत्रीय लोगों ने जहां अस्पताल में इकट्ठा होकर देहरादून के लक्खीबाग चौकी इंचार्ज पर हत्या के आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया तो वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के साथ महंत इन्द्रेश अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया है। मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी लखीबाग परवीन सैनी को भी निलंबित कर दिया गया। इस मामले में आरोपित विनीत अरोड़ा को गिरफ्तार भी कर लिया है।

इसी दौरान पुलिस प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कांग्रेस ने कहा की लगातार युवाओं के साथ बर्बरता हो रही है और पुलिस हत्यारी बनी हुई है। वहीं मामले में कांग्रेसियों के धरने और बवाल के बाद सीएम धामी ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन के उपरांत पुलिस प्रशासन ने चौकी इंचार्ज लखीबाग को सस्पेंड किया गया। वहीं कांग्रेस ने दोषियों पर 302 के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



