उधार दिये पैसे मांगने पर करा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उधार दिए गए पैसे वापस लौटने के लिए फोन करना भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री को महिला के पति ने उनके साथ गाली गलौज की। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजपुरा वार्ड नंबर 13 निवासी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री रविन्द्र बाली के अनुसार करीब चार वर्ष पूर्व मोहल्ले में ही रहने वाली सुनीता चौहान नामक महिला उनके पास आई और परेशानी में होने की बात कहकर 20 हजार रूपये की मांग की। इस पर उन्होंने 20 हजार की रकम महिला को दे दी। काफी समय बीतने के बावजूद जब महिला ने रकम वापस नहीं की तो बातचीत में महिला ने रकम एकमुश्त देने में असमर्थता जताई। इस पर महिला ने यह कहा कि वह यह रकम पांच-पांच हजार की किश्त में वापस कर देगी। लेकिन इसके बाद भी उन्हें कोई भी पैसा महिला द्वारा नहीं लौटाया गया। जिस पर उन्होंने बीती 13 मार्च को सुनीता को फोन किया तो उसके पति मुकेश चौहान ने फोन रिसीव किया। आरोप है कि रकम लौटाने की बात कहने पर मुकेश ने उसके साथ गाली गलौज की। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। रविन्द्र बाली ने पुलिस से आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   खान सर के कोचिंग सेंटर पर देर रात हंगामा, गार्ड घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   गर्मी में हल्की, रिफ्रेशिंग और पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्रिंक गर्मियों में शरीर को तरोताजा रखने में मदद करती है
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440