ठंड में हल्दी का ऐसे करें सेवन, त्वचा से लेकर इम्यूनिटी और जोड़ो के दर्द में भी लाभदायक

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आपके घर में मौजूद हल्दी कई बीमारियों का हल है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल जैसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। कड़ाके की सर्दी में खुद को गर्म रखना हो या गले की खरास व सूखी खांसी समेत अन्य समस्याएं हो। इसका सदियों से दवा के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है। आइये जानते हैं ठंड में इसका सेवन कैसे करें और यह आयुर्वेदिक औषधी शरीर के लिए है कितनी लाभदायक।
जानें ठंड में हल्दी के फायदों के बारे में..
सूखी खांसी से दिलाए राहत

हल्दी में पाए जाते है एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण। दूध के साथ या रोजाना लें हल्दी की चाय। सूखी खांसी से मिलेगी राहत।
इम्यूनिटी को करें मजबूत
कच्ची हल्दी हमारे इम्यूनिटी को करता है मजबूत। यह शरीर के हानिकारक बैक्टेरिया को करता है समाप्त।
कैंसर जैसे गंभीर बीमारी को भगाए दूर
इसमें पाए जाते हैं कैंसर से लड़ने वाले पौष्टिक तत्व। जो हानिकारक रेडिएशन के संपर्क में आने से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी शरीर की रक्षा करती है।
जोड़ो के दर्द और गठिया रोगियों के लिए फायदेमंद
इसका दूध के साथ सेवन करने से मिलती है जोड़ो के दर्द से राहत। सूजन रोकने और गठिया के रोगी के लिए भी फायदेमंद।
त्वचा के लिए लाभकारी
इसे चेहरे पर लगाने से झुरियों होती है कम। रंग निखरता है और दाग धब्बे भी मिटते है।
बल्ड सर्कुलेशन बढ़ाकर दिल को रखे स्वस्थ
इससे शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ता है जो स्वस्थ हर्ट के लिए बेहद जरूरी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440