नशेड़ियों को बेचते थे नशे के इंजेक्शन, बनभूलपुरा थाना पुलिस के हत्थे चढ़े

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने क्षेत्र के कब्रिस्तान गेट के पास से एक तस्कर को 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर यहां नशेड़ियों को नशीले इंजेक्शन बेचा करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान कब्रिस्तान गेट के पास कुछ युवक संदिग्धावस्था में खड़े दिखे। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया। जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। तलाशी में पकड़े गये युवक के पास से नशे के 20 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मौ. नाजिर पुत्र नसीम अहमद निवासी इन्द्रानगर बताया। तस्कर ने पुलिस को बताया कि उसे इन इंजेक्शनों को अजीम व उसका मामा सलीक अहमद लाकर देते हैं। जिन्हें वह नशेड़ियों को बेचने का काम करता है। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय उतरे आर्यन, अब उसी संगठन को पछाड़कर बने अध्यक्ष, देखें MBPG की पूरी नई छात्रसंघ टीम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440