कोराना प्रकोप के चलते उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा पर लगी रोक, पढ़े पूरा समाचार …

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (एजेन्सी)। कोराना के प्रकोप को देखते हुए राज्य में वर्तमान में संचालित हो रही उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की बोर्ड परीक्षा 2020 पर रोक लगा दी गयी हैं। उत्तराखण्ड शिक्षा सचिव मीनाक्षी संुदरम ने शासनदेश जारी करते हुए उक्त जानकारी दी हैं। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इन्टमीडियट की परीक्षाओं को अग्रिम आदेशो तक स्थगित कर दिया है। ज्ञात हो कि बीते दिनों सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को इसी प्रकोप के चलते स्थागित करा दिया गया था।

शिक्षा सचिव ने बताया कि 23, 24 व 25 मार्च को होने वाली हाईस्कूल, इंटरमीडिएड होने वाली परीक्षाओं की अलग से तिथि निर्धारित की जायेगी। साथ ही मूल्यांकन को लेकर अलग तारीख निर्धारित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के चलते शिक्षा् विभाग नेे यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में जनप्रतिनिधि, केन्द्र व्यवस्थापकों, परीक्षार्थियों के अभिभावकों, कक्ष निरीक्षकों द्वारा चिंता व्यक्त की जा रही थी और छात्र-छात्राओं की मनोदशा प्रभावित होने की बात की जा रही थी। कोरोना वायरस संक्रमण का विश्वभर में आपदा के रूप में प्रकोप फैलने तथा इससे रोकथाम तथा बचाव के दृष्टिगत उक्त निर्णय लिया गया हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पर सियासत को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, नरेश बंसल बोले- राजनीतिक विरोध में सनातन परंपराओं का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440