उत्तराखण्डः ड्यूटी से लौटते वक्त सड़क हादसे का शिकार हुए दरोगा, पुलिस विभाग में छाया शोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, जसपुर। उत्तराखंड के जसपुर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तराखंड पुलिस ने अपना एक जांबाज़ अफसर खो दिया। आईआरबी बैलपड़ाव में तैनात दरोगा पुष्कर चंद जोशी की एक पिकअप वाहन से टक्कर लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नादेही चौकी क्षेत्र अंतर्गत फीका पुल के पास हुआ, जब वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरोगा पुष्कर चंद जोशी शनिवार को डाक संबंधी कार्य के लिए नजीबाबाद गए थे। वापसी के दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी कृ घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   बेतालघाट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कच्ची शराब की तस्करी करते एक अभियुक्त गिरफ्तार

पुष्कर चंद जोशी मूल रूप से चंपावत जिले के निवासी थे। वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव के लिए विभाग में बेहद सम्मानित थे। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। सहयोगी अफसरों और स्टाफ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार पिकअप चालक की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440