उत्तराखंड: बाइक सवार के सामने अचानक आया गुलदार, खाई में गिरा युवक और फिर…

खबर शेयर करें

समाचार सच, रानीखेत। उत्तराखंड में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। वही इस बार यहां रानीखेत में बाइक से घर लौट रहे ग्रामीण के आगे एकाएक गुलदार के आ धमकने से वह बाइक समेत खाई में जा गिरा। ग्रामीण व राजस्व पुलिस रात भर तलाशती रही। 13 घंटे बाद ग्रामीण 200 फीट गहरे में बदहवास हालत में मिला। उसे गंभीर हालत में गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय ले जाया गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तहसील मुख्यालय के समीपवर्ती तड़ी (गनियाद्योली) निवासी भीम सिंह नेगी रविवार शाम बाइक से अपने गांव की ओर रवाना हुआ। सिंगोली-चलसिया पडोली मोटर मार्ग पर काला पहाड़ के समीप पहुंचा ही था कि जंगल से एकाएक गुलदार सड़क पर उतर आया। गुलदार को सामने देख भीम सिंह बाइक पर संतुलन खो बैठा और वो बाइक समेत खाई की ओर जा गिरा।

वहीं भीम के देर तक घर न पहुंचने पर स्वजन चिंतित हो उठे। खोजबीन शुरू की हुई पर कुछ पता नहीं चल सका। अनहोनी की आंशका से परेशान स्वजनों ने राजस्व पुलिस को सूचना दी। राजस्व उपनिरीक्षक गनियाद्योली प्रियंका जोशी की अगुवाई में रातभर ग्रामीण की तलाश की गई। सुबह करीब 9 बजे के आसपास भीम बदहवास हालत में खाई में गिरा दिखा। भीम को बमुश्किल खाई से बाहर निकाल निजी वाहन से गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ग्रामीण के उपचार में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें -   अंकिता केस में एक साथ दो बड़े घटनाक्रम, सुरेश राठौड़ ने दिखाई नार्को टेस्ट की सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं कोर्ट

Uttarakhand: Guldar suddenly appeared in front of the bike rider, the young man fell into the ditch and then…

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440